फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया और श्रीलंका में पहला टेस्ट आज से

Fri, 14 Dec 2012 12:14 AM IST
होबार्ट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग डेढ़ दशक तक आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की धुरी रहे रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद कंगारू टीम शुक्रवार से यहां श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य पोंटिंग युग से बाहर निकलकर एक नई शुरुआत करना होगा। आस्ट्रेलिया को हाल ही में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पोंटिंग ने इस सीरीज के बाद संन्यास ले लिया था। उनकी जगह फिल ह्यूज को टीम में शामिल किया गया है और वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। पोंटिंग की जगह नंबर चार पर आलराउंडर शेन वाटसन के बल्लेबाजी करने की संभावना है।
विज्ञापन


इस मैच के लिए आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जानसन को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी है और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। पीटर सिडल, मिचेल स्टार्क और बेन हिल्फेनहास के साथ स्पिनर के रूप में नाथन लियोन को जगह मिली है। दूसरी ओर श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया में आज तक कोई टेस्ट नहीं जीता है और बतौर कप्तान अंतिम सीरीज खेल रहे माहेला जयवर्धने की कोशिश इस बार इतिहास बदलने की होगी। श्रीलंका ने तीन तेज गेंदबाजों नुवान कुलशेकरा, चनाका वेलेगेदरा और शमिंडा एरंगा को उतारने फैसला किया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी तिलकरत्ने दिलशान के साथ दिमुथ करुणारत्ने संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें