फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNPL: मदुरै पैंथर्स ने चौंकाया, अश्विन की अगुआई वाली ड्रैगन्स के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ मामले में उठाया यह कदम

Thu, 19 Jun 2025 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पैंथर्स ने ड्रैगन्स पर 14 जून को सलेम में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) मैच के दौरान रसायन लगे तौलिये का उपयोग करके गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : @StarSportsTamil(videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने बुधवार को कहा कि सीचेम मदुरै पैंथर्स ने आर अश्विन की अगुआई वाली डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ लगाए गए गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


पैंथर्स ने ड्रैगन्स पर 14 जून को सलेम में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) मैच के दौरान रसायन लगे तौलिये का उपयोग करके गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

टीएनपीएल के सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने कहा, 'उचित विचार विमर्श के बाद पैंथर्स टीम के प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ ने खेल के व्यापक हित और टूर्नामेंट के सुचारू संचालन को देखते हुए शिकायत वापस लेने का फैसला किया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि शिकायत के पीछे का उद्देश्य डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान आर अश्विन, डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम, मैच अधिकारियों, टीएनपीएल या टीएनसीए को बदनाम करना नहीं था।'
विज्ञापन


कन्नन ने कहा कि चूंकि पैंथर्स ने अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला किया है इसलिए इस मामले पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें