फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटंस ने पर्थ स्कोचर्स को 39 रन से हराया

Sat, 13 Oct 2012 10:10 PM IST
सेंचुरियन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज जैक्स रुडोल्फ के नाबाद धमाकेदार पचासे से टाइटंस ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘ए’ के पहले मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से सजी पर्थ स्कोचर्स को 39 रन से करारी शिकस्त दी। रुडोल्फ ने 59 गेंदों की अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान नौ चौके और तीन छक्के जड़े। उनकी इस पारी से टाइटंस ने चार विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस को रुडोल्फ और हेनरी डेविड्स ने 12.2 ओवर में 109 रन की तेज शुरुआत दी। हेनरी ने 38 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली। पर्थ के लिए नाथन रिमिंगटन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्थ की टीम ‘मैन ऑफ द मैच’ मीडियम पेसर कॉरनेलियस डीविलियर्स की घातक गेंदबाजी के आगे सात विकेट पर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। डीविलियर्स ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। पर्थ की शुरुआत खराब रही और डीविलियर्स ने ओपनर शॉन मार्श को सिर्फ सात रन बनाकर पेवेलियन भेज दिया।

अगली ही गेंद पर डीविलियर्स ने कप्तान मॉर्कस नॉर्थ को खाता खोले बिना बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। हर्शल गिब्स (19) और साइमन काटिच (23) जैसे धुरंधर भी बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। हालांकि मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 52 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें