फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटंस ने हैदराबाद को आठ विकेट से दी शिकस्त

Sun, 29 Sep 2013 04:43 AM IST
अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर हेनरी डेविड्स के ताबड़तोड़ अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


टाइटंस की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि हैदराबाद की यह तीन मैचों में दूसरी हार है। इस हार से हैदराबाद की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मुश्किल में पड़ गई हैं।

टॉस जीतकर टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद टीम को सात विकेट पर सिर्फ 145 रन पर रोक दिया। मीडियम पेसर डेविड  वीस ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


हैदराबाद के लिए कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 21 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के साथ 37 रन की पारी खेली। हालांकि हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन और पार्थिव पटेल ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 62 रन की आतिशी साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। पटेल ने 24 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 26 रन बनाए।

जवाब में टाइटंस ने 16.3 ओवर में सिर्फ दो विकेट पर 147 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। ‘मैन ऑफ द मैच’ डेविड्स ने 42 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों के साथ 64 रन की धमाकेदार पारी खेली।

उन्होंने पहले विकेट के लिए ओपनर जैक्स रुडोल्फ के साथ सिर्फ 12.1 ओवर में 112 रन की शतकीय साझेदारी की। रुडोल्फ 42 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 48 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और डेल स्टेन ने एक-एक विकेट चटकाया।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें