फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को मिली मोदी से मिलने की सजा

Sun, 29 Sep 2013 02:24 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार से खफा जनता दल यूनाइटेड विधायक छेदी पासवान को नरेंद्र मोदी से मिलने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें पार्टी से निलंबित करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि पासवान भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी से मिलने वाले बिहार के असंतुष्ट नेताओं की तादाद बढ़ती जा रही है।

शनिवार को जनता दल छेदी पासवान ने अहमदाबाद पहुंच कर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और देर शाम को उनका निलंबन आदेश जारी हो गया।

इन दोनों के बीच 2014 के चुनाव से पहले बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर 45 मिनट तक बातचीत हुई।

बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया से विधायक पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंधों में पिछले दो-तीन साल से खटास आ गई थी।

वर्ष 2010 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल से उन्हें हटा दिया गया था। तभी से वह उनके खिलाफ आग उगल रहे थे।

बीजेपी की पीएम उम्मीदवार मोदी से मिलने वाले पासवान चौथे असंतुष्ट नेता हैं। पिछले डेढ़ महीने में अपने शीर्ष नेतृत्व से खफा तीन नेता मोदी से मिल चुके हैं।

इनमें कांग्रेस नेता अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव और दसई चौधरी के अलावा मुजफ्फरपुर से जनता दल यूनाइटेड सांसद कैप्टन जयनारायण निषाद शामिल हैं।

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले इनमें से कुछ नेता पार्टी बदल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें