फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी को हटाओ, विराट को कप्तान बनाओ'

Tue, 18 Dec 2012 08:35 AM IST
नागपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने की मांग तेज हो गई है। इस कड़ी में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं। गावस्कर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान से हटाने और विराट कोहली को कप्तान बनाने का समय आ गया है।
विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि भारत की इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 1-2 की हार के बाद समय आ गया है कि टीम सेलेक्टर भविष्य की तरफ देखें। टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान और बल्लेबाज धोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उनकी कप्तानी में कोई आक्रामकता नहीं दिखाई दी।

गावस्कर ने कहा कि इस टेस्ट के चौथे दिन तक मैं कह रहा थाकि धोनी का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन विराट ने विपरीत परिस्थितियों में शतक जमाकर खुद को साबित किया है। मुझे लगता है कि विराट में कप्तानी संभालने का दम है। इस बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण से सोचा जाना चाहिए क्योंकि इसमें ही टीम इंडिया का भविष्य छुपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें