न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान टिम साउदी ने पहली पारी के दौरान 26 गेंद पर 14 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक छक्का भी जड़ा. साउदी ने इस छक्के के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 69 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।