फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से दो दिवसीय भूटान यात्रा पर होंगे, दिया यह संदेश

Fri, 16 Aug 2019 10:27 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भूटान की उनकी दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली मित्रता को और बढ़ावा देगी और एक समृद्ध भविष्य के लिए इसे मजबूत करेगी। मोदी 17 और 18 अगस्त को भूटान की यात्रा पर होंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर यह जानकारी साझा की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "17 और 18 अगस्त को मैं एक द्विपक्षीय यात्रा के लिए भूटान में रहूंगा, जो हमारे विश्वस्त मित्र और पड़ोसी के साथ मजबूत संबंधों से जुड़े उच्च महत्व को दर्शाता है। मैं इस यात्रा के दौरान कई तरह के कार्यक्रमों में भाग ले रहा हूं।" 
 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की शुरुआत में यह यात्रा दिखाती है कि भारत "हमारे विश्वसनीय मित्र एवं पड़ोसी" भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है।

मोदी ने अपने प्रस्थान संबंधी बयान में कहा, "भारत और भूटान के बीच बेहतरीन द्विपक्षीय संबंध हैं और हमारी विस्तृत विकास साझीदारी, दोनों देशों के लिए लाभकारी पनबिजली सहयोग और मजबूत व्यापार एवं आर्थिक संबंध इसका उदाहरण हैं। हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंध इसे और सुदृढ़ बनाते हैं।" 

उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि मेरी यात्रा भूटान के साथ समय की कसौटी पर खरी उतरी और हमारी मूल्यवान मित्रता, को प्रोत्साहित करेगी और दोनों देशों के लोगों की प्रगति एवं समृद्ध भविष्य को और मजबूत करेगी।" 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि भारत-भूटान साझीदारी 'पड़ोसी पहले' की भारत की नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे। वह अपने भूटानी समकक्ष डॉ. लोटे शेरिंग के साथ भी बैठक करेंगे।

मोदी ने कहा कि वह भूटान नरेश, भूटान के पूर्व नरेश और भूटान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर फलदायी बातचीत करने को लेकर उत्साहित हैं।

मोदी इस यात्रा में भूटान की प्रतिष्ठित 'रॉयल यूनिवर्सिटी' के छात्रों को भी संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें