फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड टीम में लौटे टिम साऊदी

Mon, 18 Feb 2013 06:55 PM IST
हेमिल्टन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में चोटिल हो बैठे तेज गेंदबाज मिचेल मैकक्लींघन और ओपनर मार्टिन गुप्टिल की जगह तेज न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज टिम साऊदी और हामीश रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है। मैक्कलींघन ने रविवार को हेमिल्टन में हुए मैच में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


इसी तरह गुप्टिल ने भी इस मैच में नाबाद 27 रन बनाए थे लेकिन चोट के कारण उन्हें पारी के दौरान बीच में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा था। 23 वर्षीय रदरफोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में टी-20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड इस सीरीज को 2-1 से हार गया था। 24 वर्षीय स्विंग गेंदबाज साऊदी अंगूठे की चोट से उबरने के बाद फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें