फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कंगारुओं के नए कप्तान ने क्रिकेट में शुरू की फुटबॉल जैसी परंपरा, विपक्षी टीम ने भी सराहा

Sat, 31 Mar 2018 01:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टिम पेन
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे स्टीव स्मिथ को कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। टिम कंगारू टीम के न सिर्फ नए कप्तान हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। इसका सबूत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली मौजूदा सीरीज के आखिरी मैच में दिया।

विज्ञापन


दरअसल टिम पेन ने फुटबॉल से प्रेरित होकर क्रिकेट में एक नई और सराहनीय परंपरा शुरू की है। ऑस्ट्रेलिया और द. अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन नेशनल एंथेम के बाद कंगारू टीम के सभी खिलाड़ियों ने द. अफ्रीकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। मैदान पर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को बढ़ावा देने वाले टिम पेन के इस कदम को क्रिकेट जगत में काफी सराहा जा रहा है।

विज्ञापन

tim paine
जब इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के नव नियुक्त कप्तान टिम पेन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का उनका फैसला दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सम्मान का इजहार करना है। अब तक ऐसा सिर्फ शॉकर में ही होता था, लेकिन अब हमने इसे क्रिकेट में भी शुरू किया है।'

गौरतलब है कि द. अफ्रीका में खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में कई तरह के बड़े विवाद सामने आए हैं। इस सीरीज में पहले क्विंटन डी कॉक और डेविड वॉर्नर के बीच बड़ी खींचतान देखने को मिली। इसके बाद बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा।

<blockquote class="twitter-video" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Tim Paine on taking the Aussie men&#39;s team in a new direction, starting with a shake of hands <a href="https://twitter.com/hashtag/SAvAUS?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#SAvAUS</a> <a href="https://t.co/tu4WvPbwCx">pic.twitter.com/tu4WvPbwCx</a></p>&mdash; cricket.com.au (@CricketAus) <a href="https://twitter.com/CricketAus/status/979776153081794563?ref_src=twsrc%5Etfw">March 30, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें