फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां का शमी पर एक और हमला, BCCI के सबसे बड़े अधिकारी से की शिकायत

Sat, 31 Mar 2018 01:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hasin jahan - फोटो : self
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर अपने पति के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल हसीन जहां ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना के सामने इस मामले को रखा है। हसीन ने बताया कि सीके खन्ना ने उनकी पूरी बात ध्यान से सुनने के बाद मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


हसीन ने बताया कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद शमी के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही पूरा मामला ठंडा पड़ गया। शमी का नाम न सिर्फ बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया, बल्कि आईपीएल खेलने के लिए भी उन्हें हरी झंडी मिल गई।

विज्ञापन

mohammad shami
हसीन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर मेरी पूरी बात सुनी और मामले में जल्द सुनवाई करने का आश्वासन मुझे दिया।'

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही देहरादून से दिल्ली आते वक्त शमी का एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद हसीन ने शमी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पत्नी के आरोपों से नाराज शमी ने मिलने से इनकार कर दिया। मोहम्मद शमी अपनी बेटी से तो मिले, लेकिन अपनी पत्नी हसीन जहां का फोन तक रिसीव नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें