फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, बोले- उनकी शैली भारतीय टीम के लिए सही नहीं

Sat, 16 Nov 2024 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेन की यह प्रतिक्रिया गंभीर के हाल में मीडिया से बातचीत के बाद आई है जिसमें गंभीर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पेन ने गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल खड़े किए हैं। पेन का कहना है कि शायद गंभीर भारतीय टीम के कोच के लिए फिट नहीं बैठते हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग की विराट कोहली की आलोचना पर गंभीर की तीखी टिप्पणी पर भी निशाना साधा और कहा कि पोंटिंग सिर्फ एक कमेंटेटर के रूप में अपना काम कर रहे थे।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पेन ने कहा, मुझे यह पसंद नहीं आया। यह अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि उन्होंने बस सिर्फ एक सामान्य सवाल पूछा था। मुझे लगता है कि वह शायद अभी भी पोंटिंग को ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं जिसके खिलाफ वह खेले हैं, लेकिन पोंटिंग अब एक कमेंटेटर हैं, उन्हें राय देने के लिए भुगतान किया जाता है, और उनकी राय बिल्कुल सही थी। 

पेन की यह प्रतिक्रिया गंभीर के हाल में मीडिया से बातचीत के बाद आई है जिसमें गंभीर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, पेन को गंभीर का यह रवैया रास नहीं आया। पोंटिंग ने इसके बाद गंभीर को काफी चिड़चिड़े स्वभाव वाला व्यक्ति कहा था।
विज्ञापन

पेन ने कहा, अब भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज है। वह हालांकि काफी प्रतिस्पर्धी हैं। कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है, बल्कि मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर आपका कोच एक साधारण सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भड़क जाता है। अगर पर्थ में भारत की अच्छी शुरिआत नहीं होती है तो गौतम गंभीर के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें