फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल सेवन की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धमकी, कप्तान पेन बोले- मतभेद भुलाकर फैसला लें

Wed, 02 Sep 2020 02:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले सप्ताह चैनल सेवन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर कोविड-19 से प्रभावित 2020-21 के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को सही तरह से व्यवस्थित नहीं करने का आरोप लगाते हुए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


अब ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और प्रसारक चैनल सेवन से मतभेद दूर करने और देश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। पेन ने 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' समाचार पत्र से कहा, 'मुझे लगता है कि वे इस सप्ताह बातचीत करेंगे। यह जरूरी है। उम्मीद है कि वे मतभेद भुलाकर मिलकर काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम केवल चैनल सेवन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नहीं बल्कि इस देश में क्रिकेट के हित में सर्वश्रेष्ठ फैसला करें।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन्हें मिलकर काम करने और खेल के हित में आगे बढ़ने की जरूरत है। उम्मीद है कि मतभेदों को दूर करेंगे जिससे हम सभी आगे बढ़ सकें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें