फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 के लिए UAE पहुंचने से पहले कोरोना पर SRH के केन विलियमसन ने क्या कहा?

Wed, 02 Sep 2020 01:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विलिमयसन न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में शामिल है जो इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट भारत के बजाय यूएई में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल 19 सितंबर से दस नवंबर तक तीन शहरों शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : ipl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद टीम के आधार स्तंभ और पूर्व कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2020 में कोरोना के संक्रमण को लेकर भयभीत हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के दल में दो खिलाड़ी समेत 12 लोगों के संक्रमित होने के बाद इस कीवी कप्तान ने अपनी राय रखी है। केन की माने तो यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को ज्यादा सतर्क और अनुशासित रहना होगा। गुरुवार को यूएई के लिए रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड रेडियो से बातचीत करते हुए विलियमसन ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन


विलियमसन ने कहा, 'आप किसी भी उस व्यक्ति के करीब नहीं जाना चाहते जो कोविड से संक्रमित हो। मैंने सुना है कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं और कुछ दिन तक अलग थलग रहने के बाद उम्मीद है कि वे ठीक होकर वापसी करेंगे। यही वजह है कि उन्हें प्रत्येक टीम को अलग अलग होटलों में ठहराया है। जाहिर है कि थोड़ी आशंका है विशेषकर तब जबकि समय करीब आता जा रहा है। अब केवल दो दिन का समय है जबकि आपको यह सोचना है कि आपको बेहद सतर्क और अनुशासित रहना होगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें