फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिम ब्रेसनन की कोहनी की सर्जरी

Fri, 15 Feb 2013 01:03 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के पेसर टिम ब्रेसनन की कोहनी की सर्जरी की गई है और उनके नए सत्र में जल्दी ही मैदान पर वापसी करने की संभावना है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा, ‘ब्रेसनन की दाहिनी कोहनी का हल्का ऑपरेशन करके हड्डी के अतिरिक्त हिस्से और क्षतिग्रस्त ऊतकों को हटाया गया है।
विज्ञापन


वह अब छह हफ्ते तक रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे और उनकी गर्मियों में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है।’27 वर्षीय ब्रेसनन ने 18 टेस्ट में 57 विकेट लिए हैं और उनकी 2011 में भी सर्जरी की गई थी।

उल्लेखनीय है कि टिम ब्रेसनन कोहनी की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा पाए थे। ब्रेसनन की जगह वारविकशर के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को टीम में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें