फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी दबाव में दिलशान का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेंगे संन्यास

Fri, 26 Aug 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : Getty
विज्ञापन
अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान पर इतना दबाव डाला गया कि उन्हें भारी दबाव में ही सही लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करना पड़ा।
विज्ञापन


39 साल श्रीलंका के बेजोड़ बल्लेबाज दिलशान 28 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का अंतिम मैच उनके वनडे करियर का अंतिम मैच होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलकर अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर को भी विराम देंगे। यह मैच 9 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

सलामी बल्लेबाज रहे दिलशान ने संन्यास का फैसला श्रीलंका के चयनकर्ताओं की ओर से आ रहे दबाव के चलते लिया है। हालांकि उनका प्रदर्शन हाल के दिनों में काफी शानदार रहा है। 2013 की शुरुआत से उन्होंने वनडे में 49.18 की औसत से रन बनाए।
विज्ञापन


जबकि 2015 उनके लिए वनडे में सबसे शानदार साल साबित हुआ। 2015 में उन्होंने 52.47 की औसत से 1207 रन बनाए। 

लेकिन टीम के कप्तान एंजोलो मैथ्यूज और चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को तराश कर 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए नई टीम तैयार करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें दिलशान फिट नहीं बैठ रहे थे और इस कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास लेने को मजबूर होना पड़ा।

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए बनाए थे सर्वाधिक रन

तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : Getty
दिलशान का बल्ला इन दिनों टीम के लिए खूब रन बटोर रहा था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसी साल मार्च में भारत में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

साथ ही उनके साथ खास बात यह रही कि 39 साल की उम्र में भी वह टीम के बेजोड़ क्षेत्ररक्षक भी आंके जाते हैं।

दिलशान निजी कारणों से इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के दौरे पर श्रीलंकाई टीम के साथ नहीं जा सके थे। और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उनकी मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या के साथ लंबी बातचीत हुई थी। उन्हें बातचीत के दौरान यह बात समझ में आ गई होगी कि उनकी टीम में जगह अब नहीं बनती।

सीरीज के शुरुआती दो मैचों में 22 और 10 रन बनाने के बाद उन पर फैसला लेने का दबाव अपने आप ही आ गया होगा। श्रीलंका के पास उनकी जगह दो सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा और धनुष्का गुनाथिलाका जैसे बल्लेबाज तैयार हो गए हैं जिन्होंने इस सीरीज में पारी की शुरुआत कर चुके हैं। धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते रहे हैं। लेकिन वह भी क्लब स्तर के मैचों में कई बार पारी की शुरुआत कर चुके हैं। 
विज्ञापन

वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं दिलशान

तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : Getty
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस आशय की जानकारी देते हुए खेल के प्रति उनके योगदान को सराहते हुए वह मैच (28 अगस्त) दिलशान को समर्पित किया है।

अपने पसंदीदा शॉट दिलशान स्कूप के लिए मशहूर रहे दिलशान ने अक्टूबर 2013 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट करियर में उन्होंने 87 मैचों में 5492 रन बनाए हैं। इसके अलावा 39 टेस्ट विकेट भी लिए हैं। वनडे में वह अभी तक 10,248 रन बना चुके हैं और उनके खाते में 106 विकेट हैं।

उन्होंने 11 दिसंबर 1999 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे कैरियर का आगाज किया था। वह पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फार्म चल रहे हैं। 
  
साथ ही वह पिछले 6 सालों से टी-20 में अपनी टीम के खास बल्लेबाज रहे हैं। वह 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनकी बदौलत ही श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें