तिलक भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं और टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। तिलक का चोट के बाद वापसी करना भारत के लिए राहत भरी खबर है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक टी20 में भारत के लिए तीसरे नंबर पर उतरते हैं। तिलक की अनुपस्थिति में ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। ईशान ने भी इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।