फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल-गायकवाड़ को आचरण अधिकारी का नोटिस, हितों के टकराव के कारण सीएसी से दिया था इस्तीफा

Wed, 18 Dec 2019 08:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने कपिल देव और अंशुमान गायकवाड़ को हितों के टकराव के आरोप में मुंबई में उनके समक्ष पेश होने को कहा है, हालांकि ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। सीएसी में कपिल और गायकवाड़ के अलावा महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल थीं जिन्होंने सितंबर में जैन से हितों के टकराव का नोटिस मिलने पर इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


यह नोटिस मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर जारी किया गया था। सीएसी का अब कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों को 27 और 28 दिसंबर को जैन के सामने पेश होने का नोटिस मिला है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने हालांकि इस्तीफा दे दिया है लेकिन आचरण अधिकारी ने उनसे कुछ स्पष्टीकरण मांगा है। कपिल ने शिकायत को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार देते हुए कहा कि वह मुंबई नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनके पास उससे ज्यादा जरूरी काम है। कपिल देव ने कहा कि मैंने पहले भी कहा कि हमें एक काम सौपा गया था और हमने उसे किया। यह कोई दो साल की नौकरी नहीं थी, यह मानद काम था। पूर्व भारतीय कप्तान ने सवाल किया कि हितों के टकराव का सवाल कहां उठता है? क्रिकेटरों को इसमें घसीटकर यह प्रचार पाने का अच्छा तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें