फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची की पिच को लेकर आस्ट्रेलियाई टीम बेचैन, मीडिया में भी हलचल

Tue, 14 Mar 2017 05:46 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू टेस्ट में अत्प्रत्याशित तरीके से भारतीय टीम के हाथों मात खाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम अब अगले टेस्ट को लेकर भी बेचैन दिख रही है। इस बेचैनी की वजह बनी है रांची की पिच जहां भारतीय टीम से उसका अगला मुकाबला होना है। 
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया को आशंका है कि रांची की पिच बंगलूरू के मुकाबले और ज्यादा टर्न देने वाली होगी जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आस्ट्रेलियाई मीडिया में भी रांची की पिच चर्चा की वजह बनी हुई है। 

आस्ट्रलियाई टीम में यह बेचैनी उस समय देखने को मिली जब वह 16 तारीख से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की प्रैक्टिस के लिए रांची क्रिकेट ऐसासिएशन के मैदान पर पहुंची। टीम के खिलाड़ियों ने विकेट का मुआयना किया तो उसमें पड़े पैच देखकर उनके माथे पर बल पड़ गए। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने इसकी चर्चा टीम प्रबंधन से की। आस्ट्रेलियाई टीम के अनुसार स्टेडियम प्रबंधन ने भारतीय स्पिनरों को देखते हुए रांची का विकेट तैयार किया है जिससे उन्हें मदद मिल सके। Australians stunned by Ranchi Test pitch @wutube    https://t.co/GtdYuYmwC6 — SMH Sport (@SMHsport) March 14, 2017
 

बंगलूरू के मुकाबले ज्यादा टर्न लेने वाली हो सकती है रांची की विकेट

इसके बाद से ही आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विकेट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, उनकी दिक्‍कत ये है कि अपनी घरेलू विकेट पर जहां भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलने में महारत है वहीं उसके स्पिनर दूसरी टीम के खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

आस्ट्रेलियाई टीम बंगलूरू के दूसरे टेस्ट में इसका भरपूर नजारा देख चुकी है जब मामूली से लक्ष्य का पीछा करने के दौरान ही मेहमान टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों खासकर अश्विन के सामने पूरी तरह बेबस हो गए थे। 

हालांकि पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को भी आस्ट्रेलियाई स्पिनरों नाथल लॉयन और ओ कीफ के सामने संघर्ष का सामना करना पड़ा था लेकिन जल्द ही भारतीय बल्लेबाजों ने इसकी काट निकाल ली। जिसका असर दूसरे टेस्ट में साफ देखने को मिला। 

वहीं आस्ट्रेलियाई टीम की बड़ी चिंता भारतीय स्पिनर आर अश्विन भी हैं जिनकी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया बल्लेबाजों में पूरी दहशत है। दूसरे टेस्ट के चाथे दिन अश्विन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए थे। 
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ के लिए जरूरी होगा टॉस जीतना

- फोटो : Cricket Australia
ऐसे में अगर रांची का विकेट भी भारतीय स्पिनरों के मनमाफिक तैयार होता है तो आस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। टीम को चिंता है कि विकेट में पड़े पैच तीसरी और चाथी पारी में स्पिनरों के ‌लिए काफी मददगार हो सकते हैं। ऐसे में इस टेस्ट में टॉस की अहमियत बहुत बढ़ जाती है। 

वहीं मेहमान टीम की यह बेचैनी आस्ट्रेलियाई मीडिया में भी खबर बन चुकी है। जहां इस पर चिंता जताई जा रही है। आस्ट्रेलियाई अखबार एसएमएच की वेबसाइट एसएमएच स्पोर्ट्स ने रांची की विकेट पर स्टोरी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम के लिए जोखिम भरी बताया है। 

वेबसाइट के अनुसार तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए टॉस जीता बहुत महत्वपूर्ण होगा। खबर में रांची की विकेट को भारतीय स्पिनर अश्विन की मददगार बताया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें