फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वन-डे आज, स्मिथ के खेलने की उम्मीद 

Wed, 16 Sep 2020 05:20 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Eng vs AUS - फोटो : ट्विटर- आईसीसी
विज्ञापन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जबकि दूसरा इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। तीसरे मैच में धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खेलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि स्टीव स्मिथ नेट अभ्यास पर लौटेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ को अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ का एक थ्रो सिर पर लगा था। वह पहले दो मैच नहीं खेल पाए।

लैंगर ने कहा कि स्मिथ ने सोमवार को रनिंग की और वह रिकवरी की राह पर हैं बशर्ते मैच की पूर्व संध्या पर पर्याप्त अभ्यास कर लें। तीसरा और आखिरी वनडे बुधवार को खेला जाएगा। लैंगर ने कहा, ‘हम कनकशन के सारे प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उम्मीद है कि बुधवार को खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें