भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाजों की तमाम कोशिशों के बावजूद के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपनी हार को ड्रॉ में बदल दिया। चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया तो वहीं रविंद्र जड़ेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
इससे पहले पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम को जीत मिली थी तो वहीं बंगलूरू में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय को जीत मिली। सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रन पर सिमटी गई थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 178 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 104 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 44, मैथ्यू वेड ने 37 और स्टीव ओ'कीफ ने 25 रनों को योगदान दिया। मैक्सवेल और स्मिथ ने 5वें विकेट के लिए 191 रन जोड़े। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिया।
कंगारूओं के 451 के जवाब में भारत के 603
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricket Australia
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 603 रनों पर घोषित कर दी थी। इसमें पुजारा ने 202 और साहा ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा मुरली विजय ने 82, केएल राहुल ने 67 और रविंद्र जडेजा ने 54 रनों का उपयोगी योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 4 और स्टीव ओ'कीफ ने 3 विकेट लिए। भारत को पहले पारी के आधार पर 152 रनों की बढ़त मिली थी।
मेजबान टीम की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए और भारत को जीत का स्वाद चखने से रोका। पुजारा (202) और साहा (117) रनों की पारी के बदौलत भारत ने 603 रन पर पारी घोषित कर 152 रन की बढ़त बना ली थी। बैटिंग करनी उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरूआत में ही 23 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। एक वक्त ऐसा लगा रहा था कि इंडिया यह मैच जीतेगी, लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 72) और शॉन मार्श (53) की 124 रनों की पारी की बदौलत कंगारूओं ने टीम इंडिया को आखिरी दिन मैच जीतने से रोक दिया।
पुजारा का शानदार रिकॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की नई दीवार बनकर उभरे हैं। रांची टेस्ट मैच में पुजारा ने न केवल भारतीय पारी को संभाला बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त भी बनाई। उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है। मेजबान टीम के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाने वाले पुजारा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। बता दें कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोहरे शतक लगा चुके हैं।
साथ ही पुजारा ने 425 गेंद खेलकर 202 रन बनाकर सबसे अधिक गेंदें खेलने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। पारी के दौरान उन्होंने धैर्य और संयम के साथ गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सबसे ज्यादा गेंदें खेलने की संख्या के लिहाज से यह पुजारा की सबसे लंबी पारी रही।
ड्रॉ के बाद यह बोले कप्तान कोहली
कोहली ने कहा कि टीम ने जीत की संभव कोशिशें की और टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैच में 120 प्रतिशत योगदान दिया। पुजारा और शाह की पारियों की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।