फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anaya Bangar: 'क्रिकेटर्स ने मुझे गंदी फोटो भेजीं', अनाया बांगड़ का बड़ा खुलासा, पिता संजय को लेकर कही यह बात

Fri, 18 Apr 2025 01:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनाया ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद उन्हें समर्थन और उत्पीड़न दोनों मिले। उन्होंने कहा- लड़की बनने के बाद मुझे समर्थन भी मिला और कुछ उत्पीड़न भी हुआ है।
विज्ञापन
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे संजय बांगड़ का बेटा आर्यन हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अनाया बन चुका है। लिंग परिवर्तन के काफी समय बाद अनाया भारत लौटी हैं और लड़के से लड़की बनने की कहानी साझा कर रही हैं। यही नहीं वह हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद आने वाली दिक्कतों पर भी खुलकर बात कर रही हैं। अनाया ने बताया कि कैसे एक पूर्व क्रिकेटर उनके साथ संबंध बनाने की बात करता था। इसके अलावा कई खिलाड़ी उन्हें अपनी गंदी तस्वीरें भेजते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: MI के कोच रहते कप्तानी से हटाया, अब खुद कर रहे उनकी तारीफ; बाउचर बोले- जल्द बड़ी पारी खेलेंगे रोहित

आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
'मैं लड़की हूं'
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अनाया बांगड़ ने बताया कि उन्हें आठ-नौ साल की उम्र में इस बात का अहसास हो गया था कि उनमें लड़कियों वाले गुण हैं। उन्होंने कहा- जब मैं आठ नौ साल की थी तो मां की अल्मारी से कपड़े चुराकर पहनती थी। फिर शीशे में देखकर कहती थी कि मैं लड़की हूं और मुझे लड़की बनना है। मैंने मुशीर खान, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल जैसे कुछ जाने-माने क्रिकेटरों के साथ खेला है। मुझे अपने बारे में गोपनीयता बनाए रखनी पड़ी क्योंकि पापा एक क्रिकेटर थे।

आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
'मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं'
इस दौरान अनाया ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद उन्हें समर्थन और उत्पीड़न दोनों मिले। उन्होंने आगे कहा- लड़की बनने के बाद मुझे समर्थन भी मिला और कुछ उत्पीड़न भी हुआ है। कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने मुझे बेतरतीब ढंग से अपनी गंदी फोटो भेजी हैं। एक और घटना तब हुई, जब मैं भारत में थी, मैंने एक पुराने क्रिकेटर को अपनी स्थिति के बारे में बताया। उसने मुझसे कहा कि चलो कार में चलते हैं, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं।
विज्ञापन

आर्यन से अनाया - फोटो : Instagram
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी अनाया
अनाया भी एक क्रिकेटर हैं। उन्होंने स्थानीय क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए खेला है। हालांकि, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब नहीं खेल पाएंगी। दरअसल, आईसीसी ने नवंबर 2023 में घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जिसने पुरुष से महिला में ट्रांसफॉर्म किया है और किसी भी प्रकार के पुरुष युवावस्था से गुजरा है, उसे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही उन्होंने किसी भी सर्जरी या जेंडर रीएसाइनमेंट ट्रीटमेंट को अंजाम दिया हो।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: दो गेंद में दो बार पकड़ा गया हेड का कैच, फिर भी नहीं दिए गए आउट, हार्दिक-नीता और आकाश अंबानी चौंके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें