फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच खिलाड़ियों पर टिकी सारी निगाहें, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन कल

Thu, 18 Jul 2019 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। भारत को इस दौरान तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कप्तान विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं जाएंगे, लेकिन अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कप्तान विराट कोहली भी इस दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। विराट जाए या न जाए। मगर बोर्ड इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाला है। शुक्रवार को होने वाले टीम चयन में 5 ऐसे युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी, जिन्हें बोर्ड 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम में देख रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ: 19 साल के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाज हैं। यह खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की तरह बेखौफ है तो सचिन तेंदुलकर की तरह पुख्ता तकनीक भी रखता है। टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले पृथ्वी ने अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। 18 साल 10 महीने और 25 दिन की उम्र में राजकोट में पहला टेस्ट खेलते हुए शॉ ने 134 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट में 51 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ही उनसे कम उम्र में शतक लगाया है। लिस्ट ए क्रिकेट की 26 पारियों में 1065 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 114 से ज्यादा का है। शिखर धवन अगर इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो पृथ्वी के चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
मयंक अग्रवाल: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही थी। ऑलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के कारण मयंक अग्रवाल को उनकी जगह शामिल किया गया। मयंक की एंट्री खासा चौंकाने वाली रही क्योंकि उनके पास वनडे मैच खेलने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव तक नहीं थी। हालांकि मयंक को विश्व कप खेलने का मौका तो नहीं मिली, लेकिन अब एकबार फिर टीम मैनेजमेंट उन्हें वेस्टइंडीज दौरे में शामिल कर सकता है।

इससे पहले उन्हें टेस्ट टीम में चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह शामिल किया गया था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 195 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। मयंक अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 49 की औसत से 75 पारियों में 3605 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा का है। जिसमें 12 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत: महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि इस दौरे पर वो नहीं भी जा सकते हैं। इस बीच माही पर चयनकर्ताओं द्वारा संन्यास लिए जाने की खबरें भी जमकर वायरल हो रहीं हैं। इन हालातों में टीम मैनेजमेंट धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत पर एकबार फिर भरोसा जता सकता है। पंत को वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। युवा ऋषभ पंत को अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए तैयार करने की जरूरत है। पंत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के समय 23 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है, लेकिन कुछ काम करने की जरूरत है। एक साल का समय इस बदलाव के लिए काफी है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : social Media
श्रेयस अय्यर: यह युवा बल्लेबाज भी टीम इंडिया का भविष्य है। अभी तक अय्यर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 वनडे और 6 टी-20 खेलने का ही मौका मिला है। वन-डे में उन्होंने 2 फिफ्टी जमाकर खुद को साबित भी किया है। इसके अलावा पिछले 2 सीजन से वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी कर रहे हैं। आईपीएल में कप्तानी कर रहे वह सबसे युवा कप्तान हैं। इन दिनों अय्यर भारत A की ओर वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं। वह भी उनके बल्ले से रन निकल रहा है, ऐसे में आने वाले वक्त में अगर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नंबर चार क्रम की शोभा बढ़ाए तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
नवदीप सैनी: दिल्ली का यह तेज गेंदबाज इस रणजी सीजन से ही अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने लगा था। इस सीजन आईपीएल में उन्हें विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में मौका मिला तो उन्होंने यहां भी अपनी छाप छोड़ी। बॉलिंग की रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया। दुबले-पतले लेकिन लंबे नवदीप सैनी के खेल से टीम मैनेजमेंट इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें वर्ल्ड कप में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया। नवदीप मौजूदा वक्त में वेस्टइंडीज में ही हैं। जहां वे इंडिया 'ए' की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज 'ए' के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें