फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे ये पांच क्रिकेटर्स, बल्ले-गेंद से प्यार ने दोबारा पहुंचाया मैदान पर

Thu, 22 Aug 2019 05:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें अगर किस्मत बुलंदियों पर है तो आप स्टार हैं और नहीं तो आपको मजबूरन संन्यास लेना पड़ जाता है। मगर हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने संन्यास लेने के बाद दोबारा क्रिकेट जगत में कदम रखा। आइए उन खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजरः
 
विज्ञापन

2 of 7
क्रिस गेल - फोटो : social Media
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जब भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलने के लिए उतरे, तब माना गया कि ये उनका आखिरी मैच है, लेकिन फिर उन्होंने यू-टर्न ले लिया और कहा कि संन्यास की घोषणा अभी नहीं की है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
जवागल श्रीनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
जवागल श्रीनाथ 
लंबे समय टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे जवागल श्रीनाथ ने तब क्रिकेट में पदार्पण किया था, जब कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में हुआ करते थे। इंडियन क्रिकेट हिस्ट्री के सबसे बड़े गेंदबाजों में शुमार श्रीनाथ ने 2002 में ही क्रिकेट को अलविदा कर दिया था, लेकिन 2003 में खेले गए क्रिकेट विश्वकप में सौरव गांगुली के आग्रह पर उन्होंने संन्यास को छोड़कर एक बार फिर से मैदान में वापसी की। साथ ही इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने अहम योगदान दिया था। 

4 of 7
javed miandad
जावेद मियांदाद
मियांदाद पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 6 विश्वकप टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा क्रिकेट में उनका योगदान बतौर बल्लेबाज सराहनीय रहा है। मियांदाद ने 124 टेस्ट मैचों में 8832 रन बनाए हैं। जबकि 231 वनडे में उनके नाम 7381 रन दर्ज हैं। मियांदाद ने 1996 विश्वकप से पहले संन्यास ले लिया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के कहने पर 10 दिन बाद उन्होंने फिर वापसी की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
carl hooper
कार्ल हूपर 
वेस्टइंडीज के कार्ल हूपर पहले ऐसे क्रिकेटर बने थे, जिनके नाम पांच हजार रन और 100 विकेट दर्ज हुए थे। साथ ही 100 कैच भी उन्होंने लिए। 1999 में विश्वकप के बाद उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन 2001 में उन्होंने दोबारा वापसी की। वह वर्ष 2003 तक टीम के कप्तान भी रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
अफरीदी - फोटो : file
शाहिद अफरीदी 
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को कई बार संन्यास लेने के लिए याद रखा जाएगा। पहली बार वह 2010 में संन्यास लिए। उन्होंने 2011 में भारत से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद फिर क्रिकेट को अलविदा कहा, लेकिन फिर वापसी की। अफरीदी ने 398 मैचों में 8064 रन बनाए, 395 विकेट लिए। 2016 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रेंडन टेलर - फोटो : getty
ब्रेंडन टेलर 
पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा वापसी करने वाले जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को साल 2015 में मजबूरन संन्यास लेना पड़ा था। क्योंकि काउंटी क्रिकेट में कोल्पैक डील के तहत नाटिंघमशायर के साथ उनका करार था। जो पूरा हो गया, इसलिए यह 31 वर्षीय क्रिकेटर दोबारा जिम्बाब्वे की टीम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें