फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मैदान नहीं रैंप पर भी जलवा बिखेर रहे हार्दिक पांड्या, इस एक्ट्रेस के साथ आए नजर

Thu, 22 Aug 2019 05:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hardik Pandya and Lisa Haydon - फोटो : social Media
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या कुछ दिन पहले लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी के साथ नजर आए थे। अब वो अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान हार्दिक एक फैशन शो में नजर आए। उन्होंने फैशन शो के दौरान रैंप पर कैटवॉक किया। लेक्मे फैशन वीक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके फोटो शेयर किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या-लिजा हेडन - फोटो : amar ujala
हार्दिक ने एक्ट्रेस लिजा हेडन और फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप पर उतरे थे। हार्दिक पांड्या ने डार्क मरून कलर का कुर्ता औप पैंट पहना था, वहीं लीजा ने भी मैचिंग मरून कलर की थाई-हाई स्लिट साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 4
lisa haydon - फोटो : amar ujala
हार्दिक ने अपने इस स्टाइलिश लुक को मैचिंग शूज के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लीजा और हार्दिक का लुक क्लासी लग रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज दौरे के लिए हार्दिक को ब्रेक दिया गया है, लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भारत की टी-20 टीम में शामिल थे। क्रुणाल ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया था और वह मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें