फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन सर्वश्रेष्ठ, द्रविड़ का बल्ला चौड़ा था और सहवाग सबसे अपने दौर का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज

Tue, 21 Apr 2020 04:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोंटी पनेसर - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर ने 11 टेस्ट में चार बार सचिन तेंदुलकर को आउट किया, लेकिन उनका कहना है कि यह भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के साथ उनके दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सहवाग उस दौर का सबसे आक्रामक बल्लेबाज था और राहुल द्रविड़ ‘दीवार’ की तरह था, लेकिन हालात के अनुरूप ढलने की कला तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बनाती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोंटी पनेसर सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेल चुके पनेसर ने नागपुर में 2006 में अपने पहले मैच में तेंदुलकर को आउट किया था, उन्होंने ब्रिटेन के प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘सचिन जब भी टिक जाता तो बड़ी पारी खेलता, लेकिन हर बल्लेबाज की तरह उसकी भी कमजोरी थी। क्रीज पर जमने के बाद हालांकि वह अलग ही रंग में आ जाता था।’
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग
पनेसर ने कहा, ‘सचिन को आउट करना कठिन होता था। आपको पता नहीं चलता था कि वह किस गेंद पर कौन सा शॉट खेलेगा। द्रविड़ भी महान बल्लेबाज था और इसलिए उसे दीवार भी कहते हैं। वह बल्लेबाजी करता था तो लगता था कि उसका बल्ला दूसरों से चौड़ा है क्योंकि वह इतनी देर टिककर खेल जाता था। सहवाग अपने समय का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज था।’
 

4 of 5
रोहित-विराट - फोटो : BCCI
युवराज सिंह ने हाल ही में कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर कोई ‘रोलमॉडल’ नहीं है और पनेसर ने इस पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, ‘सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण हम सभी के लिए रोलमॉडल थे। उनसे हम सीखते थे कि मैदान के भीतर और बाहर कैसे रहना है। सचिन से एक इंसान से तौर पर भी मैने बहुत कुछ सीखा, उसके परिवार ने उसे काफी अच्छे संस्कार दिए।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
पनेसर ने संगकारा और जयवर्धने को स्पिन गेंदबाजी खेलने के महारथी बल्लेबाज बताया। कोरोना वायरस महामारी के कारण लुटोन में अपने घर में बंद पनेसर ने चैरिटी के लिए धन जुटाने की ऑनलाइन मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें