टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर ज्यादा लंबी पारी खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन विराट ने 11 गेंद पर 26 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम इंडिया को 200 रन के स्कोर के पार पहुंचाया और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाई।
शिखर धवन के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी करने भेजा गया। लेकिन हार्दिक खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ईश सोढ़ी के एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाएगी। लेकिन विराट कोहली आज कुछ अलग अंदाज में बल्लेबाजी करने के मूड में थे। ऐसे में विराट ने पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर ऐसा गगन चुंबी छक्का मारा कि वो खुद अचरज में पड़ गए। मिड ऑन बाउंड्री पर शॉट मारने के बाद विराट दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा के सामने जिस तरह अपनी भावनाएं जाहिर कीं उससे तो ऐसा ही लग रहा था कि छक्का विराट की अपेक्षा से कहीं अधिक दूरी पर गया।
अपने ही छक्के पर भौचक्के रह गए @im_virat https://t.co/URb5l3bs3a#thankyounehraji#thankyouAashishnehra
— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 1, 2017
अंत में विराट 11 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े।