फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को लेकर श्रीसंत-चंदीला में हुआ था झगड़ा

Sat, 18 May 2013 02:04 AM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग कांड से तीन दिन पहले अजीत चंदीला और श्रीसंत में एक लड़की को लेकर पार्टी में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


यह पार्टी चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत की खुशी में राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की तरफ से रखी गई थी।

जयपुर के एक होटल आयोजित इसी पार्टी में चंदीला के साथ फरीदाबाद निवासी एक खिलाड़ी भी शामिल था। इसने इस पूरे मामले की पुष्टि की।

मैच खत्म होने के बाद तकरीबन रात एक बजे पार्टी शुरू हुई यह पार्टी सुबह छह बजे तक चली। इस बीच सुबह साढे़ पांच बजे श्रीसंत और अजीत चंदीला के बीच वहा मौजूद एक लड़की को लेकर कहासुनी होने लगी।

बाद में साथी खिलाड़ियों व टीम प्रबंधन ने मामला शांत कराया।

शुरू से ही शाही अंदाज में रहे हैं चंदीला

स्पॉट फिक्सिंग में पकडे़ गए ऑफ स्पिन गेंदबाज अजीत चंदीला शुरू से ही शाही अंदाज में जीते रहे हैं। क्रिकेट में आने से पहले ही चंदीला के पास काफी पैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहर सिंह स्टेडियम में उनके साथ अभ्यास करने वाले साथी खिलाड़ियों के अनुसार प्रदेश स्तर पर खेलते हुए भी चंदीला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों वाला रुआब था। हालांकि वह अपने साथी खिलाड़ियों की मदद भी करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें