फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: जाफर ने लिया भारत के अपमान का बदला, इंग्लैंड के 68 रन पर ऑलआउट होने पर वॉन को किया ट्रोल

Tue, 28 Dec 2021 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 267 रन बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैड की दूसरी पारी 68 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
जाफर (दाएं) ने वॉन को किया ट्रोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट में इंग्लिश टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने पूर्व इंग्लिश कैप्टन माइकल वॉन को जमकर ट्रोल किया है। वॉन ने 2019 में भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 रन पर ऑलआउट हो जाने के बाद ट्वीट किया था और टीम इंडिया का मजाक उड़ाया था। अब जाफर ने इसका बदला लिया है।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 267 रन बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैड की दूसरी पारी 68 रन पर सिमट गई। इसके बाद जाफर ने वॉन को ट्रोल करने में देरी नहीं की। इस ट्वीट को खुद वॉन ने भी शेयर किया है। 

वॉन ने 2019 में किया था ट्रोल
वॉन ने 2019 में ट्वीट में लिखा था- 'इंडिया ऑलआउट ऑन 92.. विश्वास नहीं कर सकता कि कोई भी टीम इन दिनों 100 से कम रन पर आउट हो सकती है।' इसके बाद जाफर ने कुछ ऐसा किया कि वॉन कभी नहीं भूल पाएंगे। इंग्लैंड के आज 68 रन पर आउट होते ही जाफर ने एक वीडियो ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा- इंग्लैंड ऑलआउट 68। 
विज्ञापन

इस वीडियो में जाफर वॉन पर तंज कसते हुए आंख मारते हैं। माइकल वॉन ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा- बहुत अच्छे वसीम। वॉन पहले भी कई बार टीम इंडिया को ट्रोल कर चुके हैं। चाहे वह भारत का ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर ऑलआउट होना हो या इंग्लैंड का अहमदाबाद टेस्ट में हारना, वॉन हमेशा भारत को ट्रोल करते रहे हैं। 

वॉन ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद भी किया ट्रोल
वॉन कभी टीम इंडिया के जल्द आउट होने पर ट्वीट करते हैं तो कभी भारतीय पिचों को लेकर। अभी हाल ही में  भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से आखिरी टेस्ट खेले बिना कोरोना के कारण वापस लौट आई थी। तब वॉन ने ट्वीट किया था कि भारतीय टीम इंग्लिश टीम से डर गई है। साथ ही खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है, इसलिए वापस चली गई। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही थी।

वॉन इंग्लैंड टीम पर ही बरसे
वॉन ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हारने के बाद जो रूट एंड कंपनी पर ही बरस पड़े। उन्होंने कहा कि 2023 में अगर रूट की इंग्लैंड टीम अपनी धरती पर भी एशेज हार जाती है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। इंग्लैंड ने बिलकुल अच्छा नहीं खेला। टीम की तैयारी अच्छी नहीं थी, यह हमें मानना पड़ेगा। लेकिन अगर खिलाड़ी हार को लेकर बहाना बनाना चाहते हैं, तो बना सकते हैं।
विज्ञापन


वॉन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम का पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ही फोकस है। इसलिए टेस्ट में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। भले ही 2019 में इस टीम ने विश्व कप जीता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन खराब होता जा रहा है। इसे सुधारने की जरूरत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें