फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: वॉर्नर और ख्वाजा की शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कसा, जीत से 249 रन दूर

Sun, 30 Jul 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अपना अंतिम मैच खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड आठ रन पर नाबाद रहे थे। एक दिन पहले ही उन्होंने एलान किया था कि यह टेस्ट उनके कॅरिअर का अंतिम टेस्ट होगा।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर (58 नाबाद) और उस्मान ख्वाजा (69 नाबाद) की पारियों की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ एशेज शृंखला के पांचवें और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन अपनी जीत की संभावनाओं को मजबूत किया है। ऑस्ट्रेलिया को मैच में 384 रन का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की दूसरी पारी रविवार को 395 रन पर सिमट गई थी। अपना अंतिम मैच खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड आठ रन पर नाबाद रहे थे। एक दिन पहले ही उन्होंने एलान किया था कि यह टेस्ट उनके कॅरिअर का अंतिम टेस्ट होगा। बारिश के कारण जल्द हुए स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे। उसे 249 रन और बनाने थे जबकि उसे सभी विकेट सुरक्षित हैं। पांच मैचों की शृंखला में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से बढ़त पर है। चौथे मैच ड्रॉ रहने से ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही एशेज ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने लंच के बाद मार्क वुड को गेंदबाजी सौपीं। वॉर्नर ने एक रन के साथ पहले विकेट पर सौ रन की साझेदारी पूरी की और उसके बाद ख्वाजा ने एक रन लेकर शृंखला में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। जनवरी में अपने रिटायर होने के संकेत दे चुके वॉर्नर ने इंग्लैंड में अपनी अंतिम पारी में 90 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ओवर में उस्मान ने चौका जड़कर इस सीरीज में 480 रन बना चुके इंग्लैंड के जैक क्राउले को पीछे छोड़ दिया। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया ने बिना क्षति के 75 रन बनाए थे। उसके बाद भी बारिश आ गई। मौसम विभाग ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना है।

अंतिम पारी में अविजित रहे ब्रॉड
इससे पहले इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 389 से आगे खेलना शुरू किया। सभी निगाह स्टुअर्ट ब्रॉड पर थी जिन्होंने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर यह घोषणा कर दी थी कि यह मैच उनके कॅरिअर का अंतिम मैच होगा। जब वह क्रीज पर उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़ा जो उनके कॅरिअर का अंतिम शॉट रहा। पांच गेंद बाद टॉड मर्फी ने जेम्स एंडरसन को पगबाधा आउट कर दिया। ब्रॉड अविजित रहकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें