ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों को एशेज टेस्ट श्रृंखला पर कोविड-19 का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले भी संक्रमित पाए गए हैं। वह हालांकि टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के संपर्क में नहीं हैं और खुद को आईसोलेट कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों को एशेज टेस्ट श्रृंखला पर कोविड-19 का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले भी संक्रमित पाए गए हैं। वह हालांकि टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के संपर्क में नहीं हैं और खुद को आईसोलेट कर लिया है। ऐसे में इससे मौजूदा सीरीज पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
हॉकले का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है लेकिन कोविड-19 के हल्के लक्षण दिखने के बाद उनकी पीसीआर जांच की गई। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह पृथकवास में चले गए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल के अनुसार उनका ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट टीम या अन्य टीमों के साथ किसी भी तरह का सीधा संपर्क नहीं था।’
विज्ञापन
उधर हॉकले ने कहा, ‘मामूली लक्षण पाए जाने के बाद मैंने तुरंत पीसीआर जांच करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने इसके बाद तुरंत ही खुद को घर में अलग कर दिया है।’
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित होने के कारण अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे जबकि इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड सहित सहयोगी स्टाफ के चार सदस्यों तथा मैच रेफरी डेविड बून की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा भी संक्रमित मिले हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 3-0 की बढ़त बना रखी है। उसने शुरू के तीनों टेस्ट मैच बड़े अंतर से जीते और अब वह क्लीनस्वीप की तैयारी में है।