फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में रचा इतिहास, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

Sun, 11 Aug 2019 07:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थाईलैंड क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

थाईलैंड की महिला टीम ने टी-20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर दिया है। शनिवार को नीदरलैंड को हराकर टीम ने अपनी लगातार 17वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ थाईलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैच जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन


अब थाईलैंड की महिला टीम टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। नीदरलैंड को 8 विकेट से हराकर थाईलैंड ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे बड़ी टीमों को भी पीछे छोड़ दिया। 
 

थाईलैंड की टीम अब लगातार 10 या उससे अधिक मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, ज़िम्बाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमें ये कारनामा कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे आगे है, उसने दो बार लगातार 10 या उससे अधिक मैच जीते हैं। हालांकि अगर ज़िम्बाब्वे की टीम अपने अगले चार मुकाबले जीत लेती है तो वो थाईलैंड ले लगातार 17 जीतों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

इस वक्त थाईलैंड की टीम नीदरलैंड में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ चतुष्कोणीय श्रृंखला खेल रही है और उसकी निगाह आगामी टी-20 क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट पर है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें