फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे, टी-20 की तरह अब टेस्ट क्रिकेट में भी इस्तेमाल होगी खास जर्सी, एशेज के वक्त होगा बदलाव

Tue, 23 Jul 2019 04:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एशेज
विज्ञापन

क्रिकेट खासकर वन-डे और टी-20 में तकनीक से लेकर नियम तक, हर जगह लगातार बदलाव हो रहे हैं और उसे मौजूदा दौर के हिसाब से बदला जा रहा है। अब इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को भी दिलचस्प बनाने की कोशिश में ICC ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


ये बदलाव जल्दी ही शुरू होने वाले इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के एशेज सीरीज के साथ लागू हो जाएगा। दरअसल अब वन-डे और टी-20 की ही तर्ज पर टेस्ट क्रिकेट में भी खिलाड़ियों की जर्सी पर नाम और नंबर लिखे होंगे।

हालांकि ये अभी तय नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी एशेज के दौरान ऐसे टी-शर्ट का इस्तेमाल करेगी या नहीं लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नई जर्सी के साथ फोटो शेयर जरुर कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जो रूट की नई टी-शर्ट के साथ तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन

 

ICC ने भी ट्वीट कर इस बदलाव पर लोगों से राय मांगी जिसपर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ ने इसे अच्छा बताया तो कुछ ने ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें