फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boris Becker Jail: टेनिस स्टार बोरिस बेकर को ढाई साल की जेल, 2017 में करोड़ों की राशि छिपा खुद को बताया था दिवालिया

Fri, 29 Apr 2022 08:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोरिस बेकर ने साल 2017 में करोड़ों की राशि छिपाई थी। इसके बाद उन्हें ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उनके ऊपर कई आरोप थे और दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को उन्हें सजा सुनाई गई। 
 
विज्ञापन
बोरिस बेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस स्टार बोरिस बेकर को कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद ढाई साल तक जेल की सजा सुनाई गई है। बोरिस को दिवालियेपन से जुड़े अधिनियम के तहत कई मामलों में दोषी पाया गया है। साल 2017 के मामले में उन्हें पांच साल बाद सजा सुनाई गई है। उन्होंने धोखाधड़ी कर खुद को दिवालिया घोषित किया था। उनके दोषी पाए जाने के बाद पहले ही उन्हें जेल की सजा सुनाए जाने के आसार दिख रहे थे और शुक्रवार को साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने यही फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


आठ अप्रैल को जूरी ने इस मामले में छह बार के ग्रैंड स्लैम विजेता बोरिस बेकर को दोषी करार दिया था। जर्मनी का यह खिलाड़ी झूठ बोलकर दिवालिया घोषित करने की बात स्वीकार कर चुका है। इसके लिए अदालत ने उनको ढाई साल की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनाए जाने से एक दिन पहले बेकर एक अनजान महिला के साथ खरीदारी भी करते देखे गए थे।

महिला मित्र के साथ पहुंचे थे अदालत
बोरिस बेकर को करीब 6.65 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज और छह करोड़ रुपये के शेयर छिपाने का दोषी पाया गया है। 54 वर्षीय बोरिस बेकर कोर्ट में अपनी महिला मित्र लिलियन डि कारवाल्हो के साथ दोपहर में सूट और विंबलडन की टाई पहनकर पहुंचे थे। बेकर जब कोर्ट में पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोग जुट गए। जज देबोराह टेलर ने उनको सजा सुनाई।
विज्ञापन


पूर्व पत्नी और उनकी मां के खाते में ट्रांसफर किए थे पैसे
बोरिस पर आरोप है कि 21 जून 2017 को उन्होंने झूठ बोलकर अपने आपको दिवालिया घोषित किया था। उन्होंने करीब 28.80 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाया। इसके साथ ही उन्होंने गलत तरीके से बैंक में पैसे भी ट्रांसफर किए थे। बोरिस बेकर ने अपनी पूर्व पत्नी बारबरा और उसकी मां शेरली लिली के खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। ये रुपये उन्होंने अपने चौथे बेटे की देखभाल के लिए दिए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें