फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन का खेलना तय, चोटिल जहीर बाहर

Fri, 04 Jan 2013 12:27 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में वन-डे क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के सबसे सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर छह जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई की ओर से बड़ौदा के खिलाफ खेलने उतरेंगे। सचिन ने वन-डे से संन्यास ले लिया लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में खेलना अभी जारी रखेंगे। यही कारण है कि उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में खेलने उतर रहे हैं। हालांकि 39 बार की चैंपियन टीम मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान की कमी खलेगी जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने कहा, ‘जहीर की पिंडली में चोट है और वह फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बंगलूरू में रिहेबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।’ टीम का चयन बृहस्पतिवार को किया गया। गुजरात के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में चोट के कारण नहीं खेलने वाले कप्तान अजीत अगरकर टीम में लौट आए हैं। हालांकि टीम को अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की कमी खलेगी जो पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं।

टीम : अजीत अगरकर (कपन), सचिन तेंदुलकर, वसीम जाफर, सूर्यकुमार यादव, धवल कुलकर्णी, कौस्तुभ पवार, अभिषेक नायर, हिकेन शाह, आदित्य तारे, अंकित चव्हाण, निखिल पाटिल (जूनियर), जावेद खान, शोएब शेख, शर्दुल ठाकुर और विशाल दाभोलकर।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें