फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HCA: जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गिरफ्तार, तेलंगाना सीआईडी की कार्रवाई

Fri, 25 Jul 2025 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआईडी टीम ने गुरुवार को एचसीए के सचिव देवराज रामचंदर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें हैदराबाद ले आई।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सीआईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के पदाधिकारियों द्वारा कथित जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की जांच के सिलसिले में एसोसिएशन के सचिव को गिरफ्तार कर लिया। सीआईडी टीम ने गुरुवार को एचसीए के सचिव देवराज रामचंदर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें हैदराबाद ले आई।
विज्ञापन

पहले भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले, तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव धरम गुरुवा रेड्डी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद सीआईडी ने 10 जुलाई को एचसीए के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव, एचसीए के कोषाध्यक्ष श्रीनिवास राव, एचसीए के सीईओ सुनील कांते और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में सीआईडी ने कहा था कि जगन मोहन राव ने राजेंद्र यादव (श्री चक्र क्रिकेट क्लब के महासचिव) और उनकी पत्नी जी कविता (श्री चक्र क्रिकेट क्लब की अध्यक्ष) के साथ मिलीभगत करके श्री चक्र क्रिकेट क्लब, जिसे गौलीपुरा क्रिकेट क्लब (जीसीसी) कहा जाता था, उसके दस्तावेजों में कथित तौर पर जालसाजी की थी। यह जीसीसी के अध्यक्ष सी कृष्णा यादव के जाली हस्ताक्षर करके किया गया था।
विज्ञापन

जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल का लगा आरोप
इन जाली दस्तावेजों को कथित तौर पर असली के रूप में इस्तेमाल किया गया, जिससे जगन मोहन राव को एचसीए में अध्यक्ष के रूप में बेईमानी से प्रवेश मिल गया। इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया कि जगन मोहन राव ने श्रीनिवास राव, सुनील कांते और अन्य के साथ मिलीभगत करके दुर्भावनापूर्ण इरादे से आपराधिक विश्वासघात किया, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक धन का दुरुपयोग हुआ और आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद के अधिकारियों (आईपीएल 2025 सीजन के दौरान) को गलत तरीके से रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें