देश में डेब्यू करते हुए फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय
पृथ्वी शॉ देश में डेब्यू करते हुए फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में यह पारी खेली। सचिन ने अपनी पहली अर्धशतकीय पारी पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेली थी। पार्थिव पटेल ने पहला अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में लगाया था। शॉ ने रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में भी शतक ठोका था।