फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Thu, 04 Oct 2018 04:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। गुरुवार से शुरू हुए राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ ही वो टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करते हुए अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में ही शतक जड़ रचा इतिहास
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
9 नवम्बर 1999 को जन्में 18 वर्षीय 329 दिन की उम्र में पृथ्वी को कप्तान विराट कोहली ने खुद 293 नंबर की टेस्ट कैप सौंपकर टीम में शामिल किया था। टॉस से पहले टीम इंडिया ने हर्डल बनाकर पृथ्वी शॉ को ये सम्मान दिया।
विज्ञापन

3 of 6
इसके बाद जो हुआ वो इतिहास है। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया। दरअसल पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

4 of 6
पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सचिन अपने पहले मैच में 15 रन ही बना पाए थे। मगर 21वीं शताब्दी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने चेस की गेंद पर सिंगल चुराते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 दर्शनीय चौके भी जमाए।
विज्ञापन

5 of 6
बताते चलेें कि पृथ्वी शॉ ने अपने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाए हैं। वो 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है। महज 18 साल के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरू में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की ओर से पृथ्वी शॉ ने तीन शतक ठोके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 14 साल की उम्र में हैरिस शील्ड ट्रॉफी में 546 रनों की पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला था। 17 साल की उम्र में उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और मुंबई के लिए खेलते हुए शतक ठोका। इसके अलावा उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के डेब्यू में भी शतकीय पारी खेली। 18 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने अंडर 19 टीम की कप्तानी करते हुए उसे वर्ल्ड कप भी जिताया। अब ये देखना है कि पृथ्वी शॉ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में क्या कारनामा करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें