फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: युवाओं के दम पर पहली खिताबी जीत तलाश रहे हैं डेयरडेविल्स

Fri, 07 Apr 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
आईपीएल-10 में दिल्ली की टीम को ज्यादातर लोग हाई प्रोफाइल टीम नहीं मान रहे। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही दिल्ली को दो बड़ झटके लगे, जब क्विंटन डि कॉक और जेपी ड्यूमिनी ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापिस ले लिया। साउथ अफ्रीका के दोनों खिलाड़ी इस टीम की रीढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जहीर खान
युवाओँ से भरी इस टीम की अगुवाई जहीर खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी कर रहे हैं। खुद को साबित करने का मौका जो यह टीम अपने टेलेंट को देती है, वैसा मौका किसी और टीम के खिलाड़ियों को नहीं मिलता। हालांकि, अपनी टीम की धार को तेज करने के लिए दिल्ली ने कोरी एंडरसन और एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
कोच पैडी अप्टन और मेंटर राहुल द्रविड़ के साथ इस टीम में करुण नायर, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं। ये चारों ही खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। पिछले साल अंतिम-4 में जगह बनाने से चूकने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स इस बार प्रतियोगिता जीतना चाहेगी।

ऋषभ पंत
दिल्ली डेयरडेविल्स इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हैं। यह मैच 8 मार्च को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल आरसीबी ने ही डेयरडेविल्स को प्रतियोगिता से बाहर किया था।
विज्ञापन

Karun nair, DD - फोटो : PTI
टीम: जहीर खान (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, कोरी एंडरसन, कागिसो रबाड़ा, पैट कमिंस, अंकित बावने, आदित्य तारे, मुरुगन अश्विन, नवदीप सैनी, शशांक सिंह, मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयदेव यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, जहीर खान, सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, क्रिस मॉरिस, कार्लोस ब्राथवेट, करुण नायर, ऋषभ पंत, सीवी मिलिंद, सैय्यद अहमद, प्रत्युष सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें