आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम 24 जनवरी से शुरू हो रहे डीएससी जयपुर साहित्य महोत्सव में शीर्ष लेखकों की एक टीम से दोस्ताना क्रिकेट खेलेगी। मैच 23 जनवरी को जयपुर में खेला जाएगा। इसमें रॉयल्स टीम में भारतीय पेसर एस श्रीसंत, अशोक मेनारिया, अजित चंदेला, दिशांत याग्निक, रघु अय्यर और शशि थरूर भाग लेंगे। लेखकों की टीम में रिचर्ड बीयर्ड, सैम कार्टर, निकोलस होग, जेम्स हालैंड, टॉम हॉलैंड, एंथोनी मैकगोवान, अनोश ईरानी, एलेक्स प्रेस्टन और चार्ली कैंपबेल होंगे। इस मैच में जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।