पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के लगातार लचर प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व कप 2011 में जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर फोकस खो बैठे और उन्हें अपनी जिम्मेदारी याद नहीं रही। कपिल ने कहा, ‘विश्व कप के बाद भारत का हर खिलाड़ी भूल गए हैं कि किसकी क्या जिम्मेदारी है। वे अपने आप में मस्त हो गए। क्रिकेट एक टीम गेम है। उन्हें एक टीम की तरह खेलना चाहिए। एक समय भारत नंबर वन टीम थी और उसे अपना यह स्तर बनाए रखना चाहिए था लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।’