वसीम अकरम का मानना है कि रिवर्स स्विंग टीम भावना है। यह पूरी टीम के प्रयास से की जाती है, जिसके लिए लगातार गेंद का एक हिस्सा चमकाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कि हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की हार का कारण उसके गेंदबाजों का रिवर्स स्विंग में निपुण नहीं होना था।
बकौल अकरम, ‘आपने गौर किया होगा कि जब इंग्लैंड गेंदबाजी कर रहा था तो गेंद का एक हिस्सा चमक रहा था और दूसरा खुरदुरा था। भारत के मामले में ऐसा नहीं था।’ पूर्व पाक गेंदबाज ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने जावेद मियादाद से जुझारूपन और इमरान खान से स्विंग की कला सीखी।
लंबी पारी खेलने का राज
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने लंबी पारियां खेलने के राज का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से कहता था कि सनी 40-45 मिनट गेंदबाजों को दे दो और अगले चार-पांच घंटे तेरे होंगे।'