फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: जोश से लबरेज भारतीय 'युवा ब्रिगेड' श्रीलंका दौरे के लिए बेताब, जानें किसने क्या कहा? 

Fri, 25 Jun 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भारतीय 'युवा ब्रिगेड' - फोटो : bcci
विज्ञापन

कड़े पृथकवास के बीच अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रही भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड 13 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं और पहली बार देश के लिए खेल रहे इन युवा खिलाड़ियों ने इसे सपना सच होने जैसा बताया है। शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने 14 जून से पृथकवास शुरू किया जो 28 जून तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने बीसीसीआई टीवी से कहा, 'अब हर किसी को पृथकवास की आदत पड़ गई है। पृथकवास से बाहर निकलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलना और व्यायाम करना अच्छा लग रहा है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।' पहली बार भारतीय टीम में शामिल सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने कहा, 'जब मैं कमरे से बाहर निकला तो लगातार खुद को देखता रहा। जर्सी पहनकर अच्छा लगा। जिम में आने के बाद मैने आम दिनों की तरह वर्कआउट किया।'

विज्ञापन

दिल्ली के शीर्षक्रम के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा, 'पहले सात दिन मेरे लिए मुश्किल थे और मैं अपने साथी खिलाड़ियों से मिलने का इंतजार कर रहा था । जर्सी पहनने का इंतजार था। हर घंटा एक साल की तरह लग रहा था। यहां माहौल अच्छा है और श्रृंखला को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। नए ट्रेनर के साथ मैने बहुत कुछ सीखा।' राणा और सकारिया की ही तरह पहली बार भारतीय टीम में शामिल कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और कृष्णप्पा गौतम ने भी यही बात कही। पडिक्कल ने कहा, 'पृथकवास में भी हम कमरे में यथासंभव अभ्यास कर रहे थे। जिम में अभ्यास की बात ही अलग है और अब बहुत अच्छा लग रहा है।'

गौतम ने कहा, 'हम कर्नाटक के लिए खेलते हैं तो एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों का पता है। पडिक्कल के साथ फिर अभ्यास करना अच्छा रहा। लेकिन मुझे लगता है कि उसे अपना वजन बढाना होगा।' महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम में चुने जाने को सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, 'हम इतने साल से इसका इंतजार कर रहे थे ।इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और सपना पूरा होने पर अच्छा लगता है।' बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें