फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ सीरीज के लिए रविवार को टीम का चयन

Sat, 22 Dec 2012 04:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के पाकिस्तान के खिलाफ लंबे अर्से बाद होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में वनडे के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय चयनकर्ता रविवार को टीम की घोषणा करेंगे। संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ता रविवार को आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए वीरेंद्र सहवाग की भी टीम में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन


भारत-पाक सीरीज में दो टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। इनमें टी20 सीरीज के दो मुकाबलों में पहला 25 दिसंबर को बेंगलूरु और दूसरा 28 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।

खबर है कि सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 30 दिसंबर से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी को कोलकाता और तीसरा मैच दिल्ली में छह जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें