फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandon Mein Tha Dum: ऑस्ट्रेलिया फतेह पर बनी वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च, टीम इंडिया के ऐतिहासिक जीत से रूबरू होंगे फैंस

Wed, 01 Jun 2022 07:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी उस सीरीज के बारे में बताते हुए नजर आएंगे। कोच और उस मैच को कवर करने वाले पत्रकार भी अपने विचार साझा करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर एक ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। पहले टेस्ट में बुरी तरह हारने और कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार वापसी की थी। उसने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है कि उस टेस्ट सीरीज के रोमांच को उन्हें फिर से देखने का मौका मिलेगा। फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने एक वेब सीरीज बनाई है जिसका ट्रेलर लांच कर दिया गया है। इस वेब सीरीज का नाम 'बंदों में था दम' है।
विज्ञापन


'वूट सेलेक्ट' क्रिकेट प्रेमियों ऑस्ट्रेलिया दौरे की रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। मुंबई में नीरज पांडे निर्देशित वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया। 'बंदों में था दम' वेब सीरीज 16 जून को वूट सेलेक्ट पर दिखाई जाएगी। अमेजन प्राइम पर एशेज सीरीज को लेकर सीरीज आई थी जिसका नाम 'द टेस्ट' था। उसी तर्ज पर इस सीरीज को भी बनाया गया है।



उस टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले चुके कई खिलाड़ियों के बयान को इसमें शामिल किया गया। इसके अलावा मैच के दौरान की इनसाइड स्टोरी को भी दिखाया जाएगा। नीरज पांडे अपनी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स, फिल्म अ वेन्सडे, एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, अय्यारी, बेबी और स्पेशल 26 बना चुके हैं।
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी उस सीरीज के बारे में बताते हुए नजर आएंगे। कोच और उस मैच को कवर करने वाले पत्रकार भी अपने विचार साझा करते हुए दिखाई देंगे। भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें