फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल के पहले ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी टीम इंडिया

Fri, 20 Mar 2015 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की हार के साथ ही यह तय हो गया है वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब ऑस्ट्रेलियाई चुनौती से पार पाना होगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए 2 और मैच जीतने हैं और ये दोनों मैच नॉकआउट हैं यानी एक मैच में हार के साथ ही उसकी चुनौती खत्म हो जाएगी। भारत लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब उसका मुकाबला टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ 26 मार्च को सिडनी में होगा।

धोनी के धुरंधरों को अब कंगारुओं की चुनौती का सामना करना होगा। भारत के सामने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पाकिस्तान ज्यादा आसान चुनौती होती लेकिन पाक को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की कर ली है। भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत दिख रही हो लेकिन भारत इस चुनौती से पार पाने में सक्षम है।
विज्ञापन


भारत वर्ल्ड कप में लगातार 11 जीत के साथ सेमीफाइनल में 12वीं जीत की तलाश में उतरेगा जहां उसके सामने कंगारुओं की चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी टीम इंडिया को मुश्किल चुनौती माना है और उनका कहना है कि उसे हराने के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आइए, देखते हैं कि दोनों के बीच मुकाबला कितने टक्कर का होगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है टीम इंडिया

पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ‌कप्तान माइकल क्लार्क ने माना कि सेमीफाइनल में भारत को हराना आसान नहीं होगा। हमारा अगला मुकाबला भी बेहद कड़ा है। हमें उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सिर्फ एक अन्य मैच की तरह ही होगा।

वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रदर्शन की बात करें तो अब तक कुल 117 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें कंगारुओं ने 67 में जीत हासिल की है और टीम इंडिया को 40 में जीत मिली। इस दौरान 10 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकाला यानी बेनतीजा रहा।

जहां तक वर्ल्ड कप का सवाल है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत पर दबदबा बनाए रखा है। दोनों टीमों अब तक वर्ल्ड कप में 10 बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को 7 में जीत मिली और 3 में हार।

लेकिन बावजूद इसके भारतीय टीम के पक्ष में एक बात यह जाती है कि उसने 2011 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यह मुकाबला नॉकआउट (क्वार्टर फाइनल) दौर का था जिसमें भारत 5 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था और वहां पर पाकिस्‍तान को हराया।

धोनी के लड़ाके उसी जीत के लय को इस बार भी कायम रखते हुए मैदान पर उतरेंगे और कंगारुओं को रौंदते हुए फाइनल के लिए रुख करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें