फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया एक साथ देखेगी तेंदुलकर पर बनी फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स'

Wed, 24 May 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के सम्राट माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज होने वाली है। सचिन लंबे समय तक क्रिकेट की दुनिया में युवाओँ के लिए प्रेरणस्रोत बने रहे। अब सचिन पर फिल्म बन रही हो और टीम इंडिया में उत्साह न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। खबर है कि सचिन पर बन रही फिल्म टीम इंडिया एक साथ देखेगी।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट में सचिन के योगदान को शब्दों में बयान कर पाना संभव नहीं। लेकिन इस फिल्म में सचिन की जिंदगी के कुछ अछुए और अनजान पहलुओं को जरूर दिखाया जाएगा। सचिन खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके एक आम मुंबईकर से लेकर मास्टर ब्लास्टर बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

स्वयं सचिन भी कह रहे हैं कि इस फिल्म में उन बातों को दिखाया जाएगा जिसके बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता। इस फिल्म में मैदान के बाहर सचिन के जीवन पर जिक्र किया जाएगा। दर्शकों के बीच भी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह बना हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें