फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज

Thu, 11 Jan 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। 

विज्ञापन


पढ़ेंः- सेंचुरियन में ताश के पत्तों की तरह फिर बिखर सकती है टीम इंडिया, ये है खास वजह

गौरतलब है कि पहला टी-20 27 जून और दूसरा टी-20 29 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच डब्लिन के मैलहाइड में खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में आयरलैंड का दौरा किया था, जहां उसने एक वन-डे मैच खेला था। मालूम हो कि यह मैच टीम इंडिया ने 9 विकेट से (डकवर्थ-लुइस नियम) जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि टीम इंडिया और आयरलैंड सिर्फ एक ही टी-20 मैच में अब तक भिड़े हैं। 2009 के आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। आयरलैंड के खिलाफ तीनों वन-डे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। वहीं, टीम इंडिया को जून-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन पांच टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलना हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें