भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ को चुनने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही जब चयन समिति ने फिजियो के पद के लिए 16 और कंडीशनिंग कोच के पद के लिए 12 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।
सहायक स्टाफ की नियुक्त दो साल के लिए होगी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज से भारत में 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप तक होगी। टीम को नया फिजियो और ट्रेनर मिलना तय है क्योंकि पैट्रिक फरहार्ट और शंकर बासु ने पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया है।
ट्रेनर पद के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल से जुड़े रजनीकांत और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी तथा भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे सुदर्शन वीपी का भी साक्षात्कार हुआ।