टीम इंडिया ने शुक्रवार से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और न ही कप्तान
विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तय समय से करीब एक घंटा देरी से टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगर आकर मीडिया से मुखातिब हुए।
टीम इंडिया के खिलाड़ी जिस तरह से सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेंशन में शामिल नहीं हुए, ये देखकर सभी हैरान है। यहां तक की उन खिलाड़ियों ने भी मैच से पहले प्रैक्टिस करना जरूरी नहीं समझा जो केपटाउन टेस्ट में टीम में शामिल हैं।
ग्राउंड पर सिर्फ हेड कोट
रवि शास्त्री और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ही मैच से पहले फाइनल पिच देखते हुए दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने एक ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन रखा था, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने इसमें न शामिल होकर सबको चौका दिया।
इसके बाद विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न आकर सबको चौका दिया। यह एक आम प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, जो किसी भी सीरीज से पहले दोनों टीमों के कप्तान करते हैं।
ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया को मिली स्ट्रिक्ट वॉर्निंग, सिर्फ दो मिनट में नहाकर निकलना होगा बाहर
वहीं, अगर बात की जाए पूर्व कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी की तो वो कभी भी किसी भी टेस्ट से पहले मीडिया से बचते हुए नजर नहीं आए, खासतौर पर वो विदेशी दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर किया करते थे। यहां तक कि कोहली भी हाल ही में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में हमेशा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।
कोहली के इस व्यवहार से स्थानीय मीडिया कर्मचारी बेहद मायूस नजर आए। मीडिया को लगा था कि मैच से पहले वो कुछ मसालेदार बयान निकलवाने में कामयाब रहेंगे, ताकि सीरीज में रोमांच का स्तर और बढ़ जाए।